फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक नहीं टूटा तो PMO अधिकारी के घर से अलमारी ही उठा ले गए चोर

Fri, 14 Oct 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
loot - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी ओमेंद्र श्रीवास्तव के आवास से कई लाख की संपत्ति चोरी हो गई। चोर लॉक न टूटने से घर से अलमारी को उठाकर जंगल ले गए। गृह मालकिन दो दिन के लिए दिल्ली गई थीं। जब वह घर पहुंची तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
loot
नेहरू कॉलोनी के नंदा देवी एनक्लेव निवासी ओमेंद्र श्रीवास्तव प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत होने के साथ भारत स्वच्छ मिशन से जुड़े हैं। आठ अक्तूबर को नीता श्रीवास्तव मकान पर ताला लगाकर पति ओमेंद्र श्रीवास्तव के पास दिल्ली गई थीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
loot
बृहस्पतिवार को जब वे घर आए तो चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। ताला तोड़ने के साथ पूरे आवास को खंगाला गया। चोर कमरों के दरवाजों और लकड़ी के अलमारियों के लॉक तोड़ गए।
 

4 of 6
loot
जाते समय चोर घर से एक अलमारी को उठाकर पास के एक नाले के पास ले गए। जहां पर ताले तोड़कर जेवरात आदि निकाले गए। दंपति ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन

5 of 6
loot
सूचना पाकर नेहरू कॉलोनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर एफएसएल की टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कराया गया। वेस्ट मैनेजमेंट एक्सपर्ट ओमेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चोर घर से करीब 36 हजार रुपये की नगदी के अलावा करीब सात लाख रुपये के जेवरात ले गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
loot
उधर, एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस कुछ जेवर बरामद होने की बात बता रही है। पुलिस को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें