फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की गर्भवती का पेट काटकर निकाला भ्रूण, खुद मां न बनने का था गम

Fri, 14 Oct 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
teenager killed - फोटो : facebook
ब्राजील में 15 साल की नाबालिग गर्भवती और उसके भ्रूण की बर्बरता से हत्या करने का मामला सामने आया है। डेली मेल की खबर के अनुसार आरोपी महिला ने पहले तो पीड़िता के पेट को काटकर उसके बच्चे का खात्मा किया और उसके बाद नाबालिग गर्भवती को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, 15 साल की वलिसिया फर्नान्डिस डे जेसस करीब 8 महीने की गर्भवती थी और उसकी हत्या 25 साल की मिर्रीन सिकेरा ने की है। 
विज्ञापन

प्लान के तहत किया नाबालिग और उसके भ्रूण का कत्ल

2 of 6
हत्या की आरोपी मिर्रीन सिकेरा - फोटो : Facebook
आरोप है कि मिर्रीन ने इस झूठी बात को फैला रखा था कि वह गर्भवती है, लेकिन वह दूसरी गर्भवती महिला से जलन महसूस करती थी। अपनी इस जलन के चलते उसने वलिसिया का मर्डर कर दिया। वलिसिया और मिर्रीन की मुलाकात एक फोटोग्राफिक स्टूडियो में हुई थी, जहां मिर्रीन बेबी प्रोडक्ट्स बेचने आई हुई थी।
विज्ञापन

घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

3 of 6
नाबालिग वलिसिया - फोटो : facebook
मिर्रीन ने वलिसिया को अपने घर बेबी के जूते दिखाना का न्योता दिया। नाबालिग को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मिर्रीन के मन में उसके लिए कितना रोष भरा हुआ है, लेकिन वलिसिया उसके घर चली गई। मिर्रीन ने कमरे में वलिसिया को बांधा और उसकी हत्या करने की कोशिश करने लगी। इस बीच मिर्रीन ने बच्चे की चाहत में उसका पेट काटा और भ्रूण बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि वलिसिया पर चाकू से कई बार वार किया गया था।

पति को मिला कूड़े के डब्बे में मृत भ्रूण

4 of 6
Teenager killed - फोटो : mirror
इस खूनी मंजर का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के पति ने घर के गार्डन में वलिसिया की लाश पाई और वहीं नहाने के टब के पास कूड़े के डिब्बे में उसके भ्रूण को पाया। मिर्रीन के पति ने टीवी चैनल को बताया कि जब वह बार से वापस आया, तो उसकी आंखे यह नजारा देख कर फटी रह गई थी।
विज्ञापन

नाबालिग की बहन ने किए कई बड़े खुलासे

5 of 6
- फोटो : facebook
वलिसिया की बहन का आरोप है कि मिर्रीन गर्भवती होने के भ्रम में थी और लोग भी उसके फूले हुए पेट की वजह से मान बैठे थे कि वह गर्भवती है। बहन ने बताया कि यह बेहद खौफनाक और दर्द भरा है कि मिर्रीन ने अपनी सनक में उसकी बहन का पेट काटा और बच्चे का बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्रीन को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव

6 of 6
teenager killed - फोटो : facebook
हत्या करने वाली महिला अब तक फरार है और पुलिन ने उसकी तलाश में विशेष टीम को लगा रखा है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना के बाद लोगों में नाराजगी बनी हुई है और वह पुलिस पर मिर्रीन को पकड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें