फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड: कातिल के बारे में हुआ सनसनीखेज खुलासा, मर्डर की असली वजह जान सन्न रह गई पुलिस

Sun, 30 Sep 2018 11:51 AM IST
रुद्रेश कुमार/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
murder in dehradun
आखिरी सांसें गिन रहे कारोबारी ने सचिन तोमर का नाम लिया था। जांच हुई तो उसके बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए। माना जा रहा था उसने कत्ल कर्ज के पैसों को लेकर किया था, लेकिन अब जो बात सामने आई है उसने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
murder
सचिन तोमर ने आदेश बालियान की हत्या सिर्फ कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए नहीं की थी। बल्कि इसके पीछे एक खास और भी मकसद था। आदेश की हत्या कर वह उन सब साहूकारों में खौफ पैदा करना चाहता था, जिनसे उसने कर्ज लिया हुआ था। ताकि वे भी डरकर कर्जा न मांगे। हत्या तो सचिन ने कर दी, मगर दांव उल्टा पड़ गया। उसके सब साथी पकड़े गए, जबकि पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
murder
दरअसल, सचिन पर लाखों रुपये का कर्जा है यह बात तो शुरुआत से ही कही जा रही थी। अब चूंकि उसके कई साथी पकड़े गए हैं तो उन्होंने कई बातों के खुलासे भी किए हैं। पता चला है कि सचिन पर बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और हरियाणा के लगभग 20 लोगों का कर्ज है। उसे इन लोगों के करीब 60 से 70 लाख रुपये चुकाने हैं। सचिन का काम उसकी लापरवाही के चलते चौपट हो गया तो वह किसी का कर्ज नहीं चुका रहा था। बताया जा रहा है कि जिन लोगों का उस पर कर्ज है, उनमें सबसे कमजोर बैकग्राउंड वाला आदेश बालियान ही था। 

4 of 5
murder in dehradun
ऐसे में उसने आदेश को मारने की साजिश रच डाली। सचिन के साथियों ने बताया कि वह चाहता था कि अगर वह सरेआम इस तरह से हत्या कर देगा और उसका नाम अखबारों व न्यूज चैनलों में आ जाएगा तो उससे सारे साहूकार डरने लगेंगे। ऐसे में वे भी उससे कर्जा नहीं मांगेंगे। प्लान भी इसी तरह बनाया था कि दिन में ही उसकी हत्या की जाए। कुछ हद तक कामयाब भी रहे, लेकिन अब धीरे-धीरे ही सही सचिन पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in dehradun
सचिन ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से हरियाणा के एक पुलिस अफसर से भी पांच लाख रुपये लिए थे। उनके भी पैसे लौटाने में वह आनाकानी कर रहा था। ऐसे में पुलिस अफसर ने उसे गांव से ही उठवा लिया और पैसे लौटाने के कहा। महज पांच दिनों के भीतर ही सचिन ने अफसर के पांच लाख रुपये लौटा दिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें