फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड: व्यापारी को दिन दहाड़े गोलियों से भूनने वाले 'कातिल' के बारे में सामने आया एक और राज

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
murder in dehradun
रेत बजरी कारोबारी आदेश बालियान की हत्या के लिए शूटरों को लेकर पुलिस ने एक और राज खोला है। आदेश ने जिसका नाम मरते वक्त लिया था उसके बारे में जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि सचिन ने ही शूटरों को एक-एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक शूटर और एक उनके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो शूटर और मददगार हैं, जबकि सचिन अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार और एक पिस्टल (.32 बोर) भी बरामद की है।  
विज्ञापन

2 of 5
murder in dehradun
गत 18 सितंबर को बालावाला स्थित हनुमान मंदिर के पास एक प्लाट में रेत बजरी कारोबारी आदेश बालियान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आदेश मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गांव का रहने वाला था। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया था। शुरुआत से ही परिजनों ने अपने रिश्तेदार सचिन पर हत्या कराने का आरोप लगाया था। जांच में सामने आया था कि आदेश बालियान ने सचिन को 1.40 लाख रुपये दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
murder in dehradun
यह पैसे न लौटाने पर आदेश ने सचिन का ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया था। इस तरह जांच करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो दूसरे ही दिन यह बात साफ हो गई कि हत्या करने में शूटरों के साथ सचिन भी शामिल था। पुलिस ने 22 सितंबर को सचिन के साथ आदेश की हत्या करने आए अमित तोमर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रोहित तोमर को गिरफ्तार किया गया, जिससे वह बाइक भी बरामद हुई जिस पर हत्यारे मौका-ए-वारदात तक आए थे। जांच में पता चला कि बदमाश मौका-ए-वारदात तक एक कार लेकर भी आए थे। वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने बागपत जनपद से दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

4 of 5
murder in dehradun
इनके नाम अनुज तोमर निवासी ग्राम बाबली थाना बड़ौत और अजीत निवासी ग्राम लूंब थाना छपरौली बागपत हैं। इनमें से अनुज ने आदेश पर गोलियां बरसाई थी, जबकि अजीत कार लेकर वहां तक आया था। एसएसपी ने बताया कि सचिन ने इन्हें एक-एक लाख रुपये देने के लिए कहा था। यह कार भी सचिन की ही बताई जा रही है। हालांकि इसका पंजीकरण सचिन के नाम पर नहीं है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder - फोटो : amar ujala
एसएसपी ने पूछताछ के आधार पर बताया कि अनुज और सचिन की एक माह पहले ही दोस्ती हुई थी। अनुज बेरोजगार था तो सचिन ने उससे कहा कि यदि वह आदेश की हत्या करने में उसकी मदद करेगा तो वह उसे एक लाख रुपये देगा। इससे कोई भी काम किया जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें