नानकमत्ता में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की किसी महिला के साथ अश्लील क्लीपिंग होने का दावा करते हुए भाजयुमो नेता ने प्रधानाचार्य को ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
उसने प्रधानाचार्य से एक करोड़ रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी भी दी है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेश मिश्रा ने भाजयुमो नेता सोमवीर यादव पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि आरोपी भाजयुमो नेता अपने पास उनकी किसी महिला के साथ अश्लील
क्लीपिंग होने की बात कर एक करोड़ रुपये मांग कर रहा है।