फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप्स दिलाने के बहाने बेटे को ले गया बाहर, घर के इकलौते चिराग को बाप ने ऐसे दी दर्दनाक मौत

Wed, 13 Jun 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
murder
अपने ही पांच साल के बेटे और घर के इकलौते चिराग को बाप ऐसी दर्दनाक मौत दी कि पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

2 of 5
killer father
सोमवार को मृतक धैर्य का जन्म जब  पांच साल पहले हुआ तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा था। इसकी वजह परिवार में पहला बेटा पैदा होना रहा। डा. सुशील अग्रवाल के दो बेटे शोभित और सौरभ हैं। सौरभ की अभी कोई संतान नहीं है। ऐसे में धैर्य ही दादा डा. सुशील अग्रवाल और दादी स्नेहलता सहित पूरे परिवार की आंखों का तारा था। लोग बताते हैं कि दादा-दादी इकलौता वारिस होने पर पोते की हर इच्छा का ख्याल रखते थे, लेकिन बाप ने चिप्स दिलाने के बहाने बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना पर धैर्य की मां को विश्वास ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
killer father
वह बार-बार बेहोश होकर धैर्य को ही पुकार रही है। यही हाल परिवार के बाकी सदस्यों का भी है। महज आर्थिक तंगी से अपने मासूम बेटे की हत्या की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। पुलिस मान रही है कि उधार की बड़ी रकम चुकाने के लिए हत्यारा पिता अपने डाक्टर पिता से ही फिरौती की बड़ी रकम लेने की योजना बना रहा था। हालांकि आरोपी पिता धैर्य की मौत का कारण आर्थिक तंगी को ही बता रहा है। हत्यारा पिता शोभित अग्रवाल भले ही आर्थिक रूप से कमजोर हो, लेकिन उसके पूरे परिवार की स्थिति ठीकठाक है। शोभित ने पहले मेडिकल स्टोर की दुकान खोली थी, लेकिन वह चली नहीं तो उसे बंद कर दिया।

4 of 5
killer father
वह चिप्स दिलाने के बहाने उसे ले गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। पकड़ में आने के बाद वह आर्थिक तंगी की बात कहने लगा। उसके पास पशु चारे से जुड़ी एजेंसी थी। शोभित के पिता डा. सुशील अग्रवाल बीएएमएस हैं और क्लीनिक चलाते हैं। उनकी पहचान हिंदू संगठन के नेता और समाजसेवी के रूप में है। शोभित की मां स्नेहलता भी सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। वहीं भाई सौरभ पैथोलॉजी संचालित करता है। ऐसे में आर्थिक तंगी से बेटे और परिवार का खर्च नहीं उठा पाने की बात पर किसी के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
killer father
एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता का कहना था कि उसके बच्चे का खर्च दस हजार रुपये महीना था, लेकिन इसे ही हत्या की वजह मानना काफी नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शोभित अग्रवाल पर लाखों का कर्ज था। ऐसे में यह आशंका है कि उसने बेटे की अपहरण की साजिश रचकर अपने परिजनों  से ही फिरौती के रूप में मोटी रकम हासिल करने की योजना बनाई है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकि से पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें