फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र-मंत्र के चक्कर में शिक्षक ने बेटी और पत्नी का किया ऐसा हाल, कांप गई बेटे की रुह

Sat, 21 Oct 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
देवप्रयाग में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तंत्र-मंत्र के चक्कर में शिक्षक अपनी ही पत्नी  और बेटी का हत्यारा बन बैठा।
विज्ञापन


एक व्‍यक्ति ने पत्नी और बेटी को जहर देकर मार दिया। वहीं बेटे को अचेतवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि आरोपी शिक्षक है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुल के नीचे बेसुध पड़े मिले दो महिला और एक युवक

dead body
रामकुंड क्षेत्र में पुल के नीचे योगंबर सिंह ने दो महिलाओं और एक युवक को बेसुध पड़ा देखा। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी प्रमोद शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्हें महिला मृत मिली, जबकि युवक और युवती के मुंह से झाग निकल रहा था।

दोनों को सीएचसी बागी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

वहीं युवक को प्रथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्‍पताल में  भर्ती कराया।
 

खाद्य सामग्री खाकर हालत बिगड़ने लगी

होश आने के बाद युवक ने पुलिस को अपना नाम जतिन (24 वर्ष) निवासी हरियाणा बताया।

उसने बताया कि वह अपने पिता राजेश मल्हान (55 वर्ष), मां प्रमिला (45 वर्ष) और बहन रूबी (19 वर्ष) के साथ देवप्रयाग आए थे।

वे 19 अक्टूबर शाम को पुल के पास पूजा करने गए थे, जहां उसके पिता ने उन्हें कुछ खाने के लिए दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।
 
विज्ञापन

हरियाणा का रहने वाला है परिवार

बलि का हो गया था इंतजाम
एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी ने बताया कि सुबना झज्जर हरियाणा में रहने वाला ये परिवार 17 अक्टूबर को देवप्रयाग पहुंचा था, जो बदरी-केदार धर्मशाला में ठहरा था।

19 अक्टूबर की शाम अपनी कार (एचआर 14डी 6869) के साथ रामकुंड पुल के पास गए। वहां किसी सामग्री को खाने  पर वह तीनों बेहोश होने लगे।

पुलिस जांच के मुताबिक प्रथम द्रष्टिता यह मामला तन्त्र-मंत्र का मामला लग रहा है। इसमें राजेश का हाथ होने का शक जताया जा रहा है।

राजेश झज्जर में ही सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है। आरोपी की धड़पकड़ के लिए वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें