फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलने से घायल हुआ था दोस्त, बचने के लिए रची ये झूठी कहानी अब गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2017 08:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने पिस्टल से चली गोली से दोस्त के घायल होने के बाद पुलिस को झूठी जानकारी देने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर लिया है। उसकी पहचान जेजे कालोनी द्वारका निवासी साहिल खान के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाशों ने साबू खान नाम के युवक को गोली मार दी है। करीब 25 मिनट के भीतर पीसीआर को दो अन्य कॉल मिली, जिसमें साहिल खान ने बताया कि बदमाशों ने साबू खान और उस पर हमला किया है।
विज्ञापन

​साबू को गोली लगी है जबकि उसपर चाकू से हमला किया

- फोटो : SELF
​साबू को गोली लगी है जबकि उसपर चाकू से हमला किया गया है। थाना प्रभारी जसमोहिंदर सिंह अस्पताल पहुंचे। साबू ने पूछताछ में बताया कि सोनू भारती नाम के बदमाश ने गोली चलाई है।

उधर, दूसरे अस्पताल में भर्ती साहिल खान ने पूछताछ में अलग ही कहानी बताई। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने पांच घंटे की तफ्तीश में 23 लोगों से पूछताछ की। जांच में पुलिस को पता चला कि साहिल पुलिस को झूठी कहानी बता रहा है।

पूछताछ में साहिल ने बताया कि दोनों ने सोनू भारती को डराने के लिए उसके घर के बाहर हवा में गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर वहां काफी लोग जमा हो गए। यह देखकर दोनों वहां से भागे।

इस दौरान उसकी पिस्टल से गोली चल गई और साबू खान को जा लगी। उसके बाद उसने झूठी कहानी बताकर पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें