सीओ एसके सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर युवक से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वायरल वीडियो में जो भी लोग युवक से मारपीट कर रहे हैं, उन्हें पुलिस चिह्नित कर रही है। आरोपियों को चिह्नित करने के बाद जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, एसएसपी ने भी गंगनहर कोतवाली प्रभारी को जल्द से जल्द मारपीट करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।