कार में टक्कर लगने पर गाड़ी के मालिक ने दूसरे युवा को पेंचकस से गोदकर इतनी खौफनाक मौत दे डाली कि चीख पुकार मच गई। मामला पटेलनगर इलाके का है। शनिवार देर रात दो कारें आपस में टकरा गईं। इस दौरान वहां कोई नहीं था।   गाड़ी के मालिक 26 साल के सुमित राठौर पुत्र अशोक कुमार राठौर  निवासी ग्रीन पार्क ने अपड़ी गाड़ी से पेंचकस निकाला और दूसरे युवा पर घोंप दिया।   पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,  मृतक का नाम मुकेश मेहर पुत्र कमलेश मेहर निवासी पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। युवक का शव पुलिस को सुबह खून से लतपत मिला। मामले की जांच की जा रही है।