फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मिली भाई-बहन की लाश, नजारा देख सिहर गया हर कोई

Thu, 22 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
murder in ajanta hotel - फोटो : AmarUjala
राजधानी देहरादून के एक होटल में बुधवार देर शाम युवक और किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भाई-बहन थे।
विज्ञापन

2 of 7
खून से सना चाकू भी मिला है।
होटल के कमरे का दरवाजा खुला मिलने और कमरे के हालात देखने पर जो नजारा अंदर नजर आया उसके मद्देनजर पुलिस ने पहले इसे डबल मर्डर की घटना माना। लेकिन होटलकर्मी के खुलासा करने पर कि दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस की उलझन बढ़ा दी।
विज्ञापन

3 of 7
murder in ajanta hotel - फोटो : AmarUjala
सीसीटीवी फुटेज में उसकी बात पुष्ट होने पर पुलिस ने हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक द्वारा बहन की हत्या कर फिर खुद अपना गला रेतने का दावा किया। युवक की पहचान आलोक गौतम (20) और बालिका की शिनाख्त अनामिका गौतम (10) निवासी सतना मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

4 of 7
होटल में युवक की लाश - फोटो : AmarUjala
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के अजंता होटल के मैनेजर ने बुधवार शाम पौने सात बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि होटल के कमरा नंबर 305 में एक लड़के और लड़की का शव पड़ा है। इस पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी क्राइम तृप्ति भट्ट, एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 7
बिस्तर के नीचे पड़ी थी युवक की लाश - फोटो : AmarUjala
पुलिस के मुताबिक आलोक का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला। उसका गला कटा हुआ था। पूरा कमरा खून से सना था, जबकि अनामिका का शव बाथरूम में पड़ा मिला। अनामिका के पैरों को टायलट के शॉवर की पाइप से बांधा गया था।
विज्ञापन

6 of 7
murder in ajanta hotel - फोटो : AmarUjala
पुलिस के अनुसार उसके बाद मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई। दरअसल, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। घटनास्थल से पुलिस को खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
murder in ajanta hotel - फोटो : AmarUjala
डीआईजी के अनुसार आलोक ने पिता को एयरफोर्स में चयन होने की झूठी सूचना दी थी। इसी बात को लेकर वह अवसाद में था। लेकिन बहन का कत्ल क्यों किया? इसका जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि होटल के कमरे से दोनों भाई बहन दोपहर करीब 12.53 बजे बाहर निकले थे। उस समय अनामिका काफी खुश थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें