फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने नौकरी से निकाला तो हैवान बने दो कर्मचारी, करतूत जानकर कांपेगी रूह

Thu, 22 Dec 2016 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Demo Pic
रुद्रपुर में केटरिंग का काम करने वाले व्यव्सायी सुनील पाल ने अपने दो ‌कर्मचारियों को काम से निकाला तो वह हैवान बन गए। दोनों ने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठाया कि सुनील के परिवार में मातम छा गया।
 
विज्ञापन

2 of 7
डेमो - फोटो : demo pic
इंद्रा बंगाली कॉलोनी में बुधवार देर शाम अज्ञात बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। गुरुवार को बिलासपुर में किडनैप हुए बच्चे का शव बरामद हुआ। किडनैपर्स ने चालीस लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन

3 of 7
arrest - फोटो : demo
अपहृत बच्चे अंकित का शव बिलासपुर की भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। फिरौती नहीं मिली तो अपहरणकर्ताओं ने अंकित की हत्या करके शव रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र में भाखड़ा नहर में फेंक दिया। रुद्रपुर पुलिस ने फोन कॉल के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बिलासपुर में पुलिस ने बच्चे को शव को बरामद किया। घटना के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस को सुनील के केटरिंग व्यवसाय में काम करने वाले दो कर्मचारियों टिंकू और कृष्‍णा पर शक है। दो दिन पहले ही सुनील ने उन्हें नौकरी से निकाला था। सीटीटीवी फुटेज में भी ये दोनों दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
इंद्रा बंगाली कालोनी निवासी सुनील पाल का केटरिंग का व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब चार बजे सुनील काम में व्यस्त था और उसका बेटा अंकित (5) घर के बाहर ही खेल रहा था। करीब सात बजे जब सुनील ने अंकित को घर के बाहर खेलते नहीं देखा तो उसने आसपास खोजबीन की, लेकिन अंकित का कहीं पता नहीं चला।
 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Demo pic
क्षेत्र के ही पुरुषोत्तम मदक ने बताया कि करीब चार बजे एक अज्ञात युवक घर के बगल में मौजूद सीढ़ियों में बैठकर अंकित को पॉपकार्न खिला रहा था। करीब सात बजे क्षेत्र के ही एक और युवक ने अंकित को अज्ञात बाइक सवार के साथ मोहल्ले से बाहर जाते देखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
इधर, सुनील पाल के अनुसार उनके घर कोई रिश्तेदार नहीं आया था और आस पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति को भी अंकित के साथ नहीं देखा गया था। पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बच्चे की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें