क्रिकेटर उन्मुक्त चंद
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2000 में मोहम्मद कैफ और वर्ष 2008 में विराट कोहली के बाद 2012 में उन्मुक्त चंद तीसरा ऐसा नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्वकप जीता था। उन्मुक्त ने सभी को अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। उन्मुक्त का इंडियन क्रिकेट लीग के 6 सीजन में मुंबई, दिल्ली और राजस्थान जैसी बड़ी टीमों में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे कुछ खास नहीं करे सके।