साफ सड़क पर झाड़ू लगाते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मेयर और कांग्रेसी पार्षद झाडू़ लेकर सुभाष घाट पर एकत्रित हुए। उन्होंने सुभाष घाट के पास के नाले को साफ किया और इसके बाद हरकी पैड़ी, नाई सोता घाट पर झाडू़ लगाई। मुख्य बाजार की सड़क के साथ पुराना तांगा स्टैंड तक सफाई की। करीब ढाई घंटे सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा के साथ प्रत्येक कांग्रेसी खड़ा है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि दबाव में काम कर रहे नगर निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था में अपना कोई सहयोग नहीं दे रहे हैं। नाले नालियों की सफाई के अलावा सड़कों पर फैला कूड़ा समय से नहीं उठ पा रहा है।