फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेटर एकता बिष्ट को खेल रत्न, द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाज़े जाएंगे कोच लियाकत अली

Mon, 06 Nov 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ekta bisht
वूमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एकता बिष्ट को इस वर्ष उत्तराखंड सरकार की ओर से खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उनके कोच लियाकत अली को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

2 of 6
bhupindar kaur
खेल सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने सोमवार देर शाम इस आशय का शासनादेश जारी किया। खेल विभाग ने राज्य स्तरीय वार्षिक खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

3 of 6
ekta bisht
मूलत: अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का ईनाम मिला है। विश्व कप की उपविजेता टीम का हिस्सा रहीं एकता ने कई अन्य खिलाड़ियों को पछाड़कर खेल रत्न पुरस्कार हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची एकता शुरुआत से ही इस पुरस्कार के सबसे सशक्त दावेदारों में शामिल थीं।

4 of 6
ekta bisht
वहीं, एकता के शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार उनके कोच लियाकत अली को भी मिला है। लियाकत ने अल्मोड़ा में शुरुआती दौर में एकता की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें कोचिंग देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया। इस वर्ष भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए एकता ने विश्व कप में भी हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट भी झटके।
विज्ञापन

5 of 6
ekta bisht
प्रदर्शन का ईनाम देते हुए राज्य सरकार ने खेल दिवस के मौके पर दून में एकता को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया। वहीं उनके कोच लियाकत अली को भी सम्मानित किया। हालांकि एकता ने राज्य सरकार से इस सम्मान पर नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने पांच लाख की धनराशि को उम्मीद से कम बताया था। साथ ही कोच को उचित सम्मान न देने पर भी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
उत्तराखंड पुरस्कार के रूप में एकता को पांच लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, द्रोणाचार्य पुरस्कार जीतने वाले उनके कोच लियाकत अली को तीन लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें