फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी डॉक्टर ने बीवी के साथ किया ऐसा सलूक कि रुक गई देखने वालों की सांसें

Thu, 18 May 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
docter - फोटो : amar ujala
एक सरकारी डॉक्टर की सनक ने नैनीताल में पांच घंटे तक लोगों की सांसें रोक दी। उसने पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया कि हर देखने वाले की सांसें रुक गईं। उनसे पत्नी समेत खुद को कमरे में बंद कर किया फिर मारपीट करने लगा। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो पिस्टल दिखाकर आत्महत्या की धमकी देने लगा। पुलिस मनाती रही मगर वह ठस से मस नहीं हुआ। कई घंटे बाद पिता पहुंचे तो वह बाथरूम में घुस गया। बाद में बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे निकाला गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
police
लांगव्यू इलाके में किराए के मकान में रहने वाले डॉ. प्रमोद चंदोला बागेश्वर के कपकोट ब्लाक के बधियाकोट क्षेत्र में होम्योपैथ की डिस्पेंसरी में तैनात हैं। कुछ दिनों से वह छुट्टियां बिताने यहां आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह आठ बजे दोनों बच्चों के स्कूल जाने के बाद डॉ. चंदोला और उनकी पत्नी ज्योति चंदोला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। करीब दस बजे उनके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोसी दौड़कर वहां पहुंचे। अंदर से कमरा बंद था। पत्नी रो रहीं थीं।
 
विज्ञापन

3 of 6
police
लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने तल्लीताल थाने से उपनिरीक्षक रेवती पंत, भंवर सिंह, कांस्टेबल सुमित, शिवराज राणा और मुकेश सती को वहां भेजा। पहुंचे। इस दौरान डॉ. चंदोला ने खिड़कियों की जालियों को भी कपड़े लगाकर बंद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तब उनके हाथ में लाइसेंसी पिस्टल भी थी। इस पर पुलिस सकपका गई। पुलिस वाले उन्हें समझाते रहे मगर वह बार-बार घर वालों और रिश्तेदारों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते रहे। 
 

4 of 6
police
कमरे में बंद डॉ. चंदोला ने कहा कि यदि किसी ने जबरन दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसी दौरान कांस्टेबल सुमित विश्वास, एडवोकेट स्वाति परिहार और दीपक परिहार ने डॉ. चंदोला को विश्वास में लेकर उनसे अपनी पिस्टल पत्नी ज्योति को देने को कहा तो वह मान गए। इससे पुलिस को थोड़ा राहत मिली। इधर ज्योति ने पिस्टल कमरे में ही कहीं छुपा दी लेकिन चंदोला दरवाजा खोलने को राजी नहीं हुए।

 
विज्ञापन

5 of 6
police
काफी समझाने के बाद उन्होंने कहा कि जब तक उनके पिता जीबी चंदोला रुद्रपुर से यहां नहीं आएंगे तब तक वह दरवाजा नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस वालों ने उनके पिता से फोन पर बात की और घटनाक्रम के बारे में बताया। दोपहर करीब दो बजे उनके पिता जीबी चंदोला, भाई डॉ. किशोर चंदोला और उनके मामा यहां पहुंचे। पिता ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
police
पिता के काफी समझाने के बाद दोपहर पौने तीन बजे के डॉ. चंदोला ने इस शर्त पर दरवाजा खोला कि पिता के अतिरिक्त कोई भी अन्य व्यक्ति कमरे में नहीं आएगा। इधर, दरवाजा खोलते ही उनके पिता के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी कमरे में दाखिल हो गए। पुलिस कर्मियों को कमरे में आते देख डॉ. चंदोला ने भागकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और आत्महत्या की धमकी देने लगे। पुलिस ने फिर से उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुए तो 15 मिनट बाद दरवाजा तोड़ दिया। तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि डॉ. प्रमोद चंदोला कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें