फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Ladengecoronase : उत्तराखंड में साप्ताहिक बंदी आज, सड़कों पर सन्नाटा, नैनीताल और ऋषिकेश भी वीरान

Sun, 25 Apr 2021 03:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वहीं ऋषिकेश और नैनीताल में भी साप्ताहिक बंदी के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून सहित पूरे राज्य में आज यानी रविवार को लॉकडाउन का असर दिख रहा है। दुकानें बंद हैं और सड़कें खाली हैं। जो लोग बिना किसी काम के घर से निकल रहे हैं, पुलिस उनका चालान कर रही है। सैनिटाइजेशन का काम भी जारी है। देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी रविवार को सैनिटाइजेशन कार्य में भागीदारी ली।

उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 5084 संक्रमित, 81 की मौत, एक्टिव केस 33 हजार पार

वहीं ऋषिकेश और नैनीताल में भी साप्ताहिक बंदी के कारण सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान आवश्यक सेवाएं सुुचारू हैं। देहरादून जिले में विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में अब तक के कोरोना काल में पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 49 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। जबकि 1776 लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

उत्तराखंड : स्वास्थ्य विभाग के पास पल्स ऑक्सीमीटर समाप्त, होम आइसोलेशन में मरीज हो रहे परेशान

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों और मरने वाले लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को भी पिछले 24 घंटे में जिले में 49 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत विभिन्न अस्पतालों में दर्ज की गई। इनमें से ज्यादातर मौतें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल, ऋषिकेश एम्स, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट और सैन्य अस्पताल में हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक देहरादून और उत्तराखंड के दूरस्थ जिलों के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और हिमाचल के विभिन्न जिलों से भी मरीज गंभीर स्थिति में देहरादून के अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल पहुंचने में देरी की वजह से उनकी स्थिति भी गंभीर हो जा रही है। ऐसे में देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मरने का आंकड़ा बढ़ रहा है।

4 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को अस्पतालों में समुचित उपचार देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
साथ ही जो कम गंभीर मरीज हैं, उन्हें या तो कोविड केयर सेंटर में भेजा जा रहा है या समुचित दवाएं उपलब्ध कराकर होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की फिर से अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें