हरिद्वार जिले में पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। यहां मित्र पुलिस यमराज बनकर लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह करती दिखाई दी। खडख़ड़ी पुलिस चौकी ने ये अनोखी पहल की है। इस दौरान यमराज बने पुलिस कर्मी ने लाउड स्पीकर पर लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने अपील की है कि लॉक डाउन के दौरान खरीदारी करते वक्त सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। लगातार कुछ समय के अंतराल पर हाथों को साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपने घरों में ही रहें।