बीते तीन दिनों से गंगोत्री हाईवे बंद पड़ा है। यहां हाईवे धरासू के पास भारी भूस्खलन आने से बंद है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण टीम रास्ता खोल नहीं पा रही है। रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नदी किनारे पैदल आवाजाही लायक रास्ता तैयार किया गया है, जबकि वाहनों को बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए उत्तरकाशी भेजा जा रहा है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
हाईवे के करीब सौ मीटर हिस्से में ऊंची पहाड़ी से भारी बोल्डर एवं मलबा गिर रहा है। यहां मार्ग खतरनाक बना हुआ है। पाइप लगाकर नदी किनारे पैदल रास्ता बनाया गया।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को बड़ेथी से बनचौरा, ब्रह्मखाल होते हुए उत्तरकाशी भेजा जा रहा है। वाहनों को 70-80 किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।