फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : एक जून से कोविड कर्फ्यू में आंशिक ढील के आसार, दुकानें खोलने का समय बढ़ा सकती है सरकार

Sun, 30 May 2021 01:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोविड कर्फ्यू लागू होने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार कमी आई है। 
विज्ञापन
1 of 5
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड में एक जून से कोविड कर्फ्यू में आंशिक ढील देने की संभावना है। सरकार दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाकर और सप्ताह में एक से अधिक दिन खोले जाने का निर्णय ले सकती है। 31 मई को प्रदेश सरकार कोविड कर्फ्यू को आगे बढ़ाने का निर्णय लेगी। इसका राज्य को फायदा हुआ है। कोविड कर्फ्यू लागू होने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामलों में लगातार कमी आई है।सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि एक जून से कोविड कर्फ्यू में आंशिक ढील दी जा सकती है। यह ढील कंटेनमेंट जोन से बाहर दी जाएगी। यह रियायत परचून की दुकानों को खोलने के समय को बढ़ाने या सप्ताह में एक से अधिक दिन के लिए खोलने की अनुमति के तौर पर सामने आ सकती है। दुकानों को खोलने के संबंध में व्यापारी वर्ग का भी सरकार पर लगातार दबाव बन रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्फ्यू में आंशिक रियायत दिए जाने की हिमायत की है। जानकारों का मानना है कि कर्फ्यू कोरोना की चेन तोड़ने में सहायक रहा है। लेकिन अब भी कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य नहीं हैं। राज्य के 13 में से 12 जिलों में 387 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सबसे अधिक कंटेनमेंट जोन मैदानी जिले देहरादून में 70 और पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी में 62 हैं। इसके अलावा टिहरी में 55, यूएसनगर में 45, हरिद्वार 29, चंपावत में 29, पिथौरागढ़ 10, पौड़ी में 17, चंपावत में 19, रुद्रप्रयाग 25, अल्मोड़ा 18 व नैनीताल में 8 कंटेनमेंट जोन हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू से आर्थिक गतिविधियां ठप हैं। इसे रियायत की प्राणवायु की दरकार है। राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन और तीर्थांटन कारोबार पर केंद्रित है। सीजन का केवल एक महीना यानी जून शेष है। जून आखिर तक प्रदेश में मानसून आ जाएगा। 

4 of 5
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रदेश में कोविड कर्फ्यू के संबंध में सरकार सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद निर्णय लेगी। आंशिक ढील दिए जाने की मांगें उठ रही हैं। ये सारी बातें सरकार के संज्ञान में हैं।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार

प्रदेश सरकार के स्तर पर एक विशेषज्ञों की एक कमेटी बनी है। यह कमेटी कोविड कर्फ्यू के संबंध में निर्णय लेती है। दूसरे राज्य जो ढील दे रहे हैं, उनमें से कुछ हमारे राज्य में पहले ही दी जा चुकी हैं।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
अभी राज्य में कोरोना पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण का अब भी फैलाव है। लेकिन सरकार को कोविड कर्फ्यू के दौरान कम से कम परचून की दुकानों के संबंध में रियायत देने पर गंभीरता से सोचना चाहिए। सप्ताह में एक दिन कम है, इससे बाजारों में भारी भीड़ लग जाती है और जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है।
- सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें