फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए सीएमओ दफ्तर में हंगामा, विरोध बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस, तस्वीरें...

Fri, 28 May 2021 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की मांग को लेकर मरीजों के परिजनों ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में हंगामा किया। विरोध बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। सीएमओ ने लोगों को समझाया कि अभी इंजेक्शन नहीं पहुंचे हैं। जैसे ही इंजेक्शन मिलेंगे, वह अस्पतालों और मरीजों के परिजनों को नियमानुसार वितरित कर दिए जाएंगे।

ब्लैक फंगस: एक मरीज को 150 इंजेक्शनों की जरूरत, 25 दिन तक रोजाना लगाए जाते हैं छह इंजेक्शन 

इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सीएमओ के उच्चाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता के बाद जल्द इंजेक्शन उपलब्ध कराने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

उत्तराखंड: नहीं मिल रहे ब्लैक फंगस के इंजेक्शन, लखनऊ और दिल्ली से हल्द्वानी आना चाहते हैं मरीज

ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए पिछले कुछ दिन से चंदरनगर स्थित सीएमओ दफ्तर के चक्कर काट रहे परिजनों का सब्र उस समय जवाब दे गया जब शुक्रवार को भी उन्हें बताया गया कि इंजेक्शन अभी नहीं पहुंचे।

लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों ने उनके मरीजों की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

2 of 5
ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन लगाना भी जरूरी बताया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रोज टालमटोल कर रहे हैं। हंगामा बढ़ते देख शहर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि रोज-रोज उन्हें महज आश्वासन दिया जा रहा है। पैसे देने के बावजूद इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से बात की और लोगों को समझाया कि जल्द ही इंजेक्शन पहुंचने वाले हैं। जो नियमानुसार उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वह सीएमओ दफ्तर से वापस चले गए। 

4 of 5
ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को देहरादून और नैनीताल जिले में ब्लैक फंगस के छह और मरीज मिले हैं। अब तक ब्लैक फंगस संक्रमित मरीजों की संख्या 161 हो गई है। जबकि 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 14 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक फंगस इंजेक्शन के लिए सीएमओ कार्यालय में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में एम्स ऋषिकेश, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर, सिटी हार्ट हॉस्पिटल, मैक्स हॉस्पिटल, दून मेडिकल कॉलेज, श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल, हिमालयन हॉस्पिटल, आरोग्य धाम हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, तिवारी नर्सिंग होम में 161 ब्लैक फंगस मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जबकि 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 153 मामले, नैनीताल जिले में सात और ऊधमसिंह नगर जिले में ब्लैक फंगस का एक मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें