प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद उत्तराखंड के सभी केंद्रों में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह नजर आया। वहीं कहीं-कहीं केंद्रों को गुब्बारों से सजाया भी गया।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह साढ़े 10 बजे अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने वर्चुअली पूरे देश को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दून मेडिकल कॉलेज और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से भी जुड़े।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : amar ujala
जबकि मुख्यमंत्री दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जुड़े। सभी जिलों में बने कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना गया। इसके बाद राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया।
4 of 13
- फोटो : amar ujala
कोविड-19 महामारी को हराने के शनिवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान उत्तराखंड में सुबह से जारी है।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : amar ujala
आज पहले दिन प्रदेश के सभी 13 जिलों में 34 बूथों पर तीन हजार से अधिक हेल्थ वर्करों को कोविड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : amar ujala
इसमें देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में चार-चार बूथ, नैनीताल में तीन और बाकी जिलों में दो-दो बूथों पर टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : amar ujala
पहले चरण में केंद्र की ओर से प्रदेश के 107530 सरकारी व निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों, 1640 केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों, 3450 आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेस के कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की डोज निर्धारित की गई है।
8 of 13
- फोटो : amar ujala
केंद्र की ओर से टीकाकरण प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए 34 टीकाकरण बूथों पर वेब कास्टिंग भी की जा रही है।
9 of 13
- फोटो : amar ujala
देहरादून जिले भर में कुल 5 अस्पतालों में पहले चरण में फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगनी है।
10 of 13
- फोटो : amar ujala
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में कोरोना टीकाकरण को लेकर तीन सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें फिलहाल एक सेंटर ही काम कर रहा है।
11 of 13
- फोटो : amar ujala
लेक्चर थियेटर कैंपस में मनाए गए सेंटर को आज कोरोना टीकाकरण में इस्तेमाल किया जा रहा है। बाकी के अन्य सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण बाद में शुरू किया जाएगा।
12 of 13
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला महिला अस्पताल में शनिवार को करीब 80 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। बागेश्वर में दोनों केंद्रों टीकाकरण की वेब कास्टिंग की जा रही है।