फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की सड़कों पर पुलिस की वर्दी में बुलेट से घूमते नजर आए एक्टर राजकुमार राव, तस्वीरें...

Fri, 15 Jan 2021 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बाइक पर एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जब पुलिस की वर्दी पहनकर देहरादून की सड़कों पर बुलेट पर घूमते दिखे तो लोग हैरान रह गए। वे काफी देर तक सड़क पर बुलेट रोककर खड़े रहे, लेकिन लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। काफी देर बाद लोगों ने उन्हें पहचाना। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
देहरादून में बाइक पर एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, एक्टर राजकुमार राव इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले से देहरादून पहुंचे हैं। फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने के लिए राजकुमार राव ने क्लीन शेव के साथ मूंछ रखी है। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में बाइक से जाते एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को उन्हें बुलेट पर एक सीन शूट करना था। इसके लिए वे बुलेट से कौलागढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी में गए। पहले तो मूंछों के कारण लोग उन्हें पहचान  नहीं पाए, लेकिन बाद में उनके फैंस ने उन्हें पहचान ही लिया। 

4 of 6
बाइक से जाते एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दो हफ्ते पहले ही देहरादून पहुंच गए थे। पांच जनवरी से शुरू हुई फिल्म की शूटिंग में अभी तक दून व आसपास के इलाकों में कई सीन फिल्माए जा चुके हैं। उधर शूटिंग और बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए सेट पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि कड़ी सुरक्षा होने के चलते लोग सेट तक नहीं पहुंच पाए। 
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव/भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों शूटिंग सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि आने वाले कुछ और दिनों तक देहरादून शहर में ही फिल्म की शूटिंग की जाएगी। जबकि उत्तराखंड के दूसरे जिलों में शूटिंग पूरी करने के बाद हिमाचल की वादियों में फिल्म के सीन फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शूटिंग के दौरान राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीर भी भूमि ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट की थी। तस्वीर के कैप्शन में भूमि ने लिखा था कि शुरू हो गई हमारी कहानी, जहां हैं दोनों राजा और रानी। मिलेंगे हम आपसे जल्द। बता दें कि कोरोना काल के बाद अब उत्तराखंड में फिर से फिल्म की शूटिंग के लिए मंजूरी दे दी गई है। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें