फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद भी इस कांग्रेसी नेता का जलवा कायम, बढ़ रहे फॉलोवर्स

Thu, 20 Apr 2017 03:45 PM IST
विपिन खर्कवाल/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
harish rawat - फोटो : amar ujala
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ कांग्रेस हार के बाद अभी तक कराह रही है, वहीं चुनाव में हारे इस कांग्रेसी नेता का जलवा अभी भी कायम है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हरीश रावत - फोटो : ANI
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दो सीटों पर कुल मिलाकर 72 हजार वोट मिले लेकिन ट्विटर पर उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। उनके फॉलोवर्स की संख्या एक लाख के पार हो गई है।
विज्ञापन

3 of 8
harish rawat
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर जहां रावत को 32 हजार 686 वोट मिले थे वहीं किच्छा सीट पर 38236 वोट। गौर करने वाली बात है कि ट्विटर पर रावत के फॉलोवर्स की संख्या एक लाख पार कर चुकी है। ट्विटर पर वह उत्तराखंड के सर्वाधिक पॉपुलर नेता बनकर उभर रहे हैं।

4 of 8
harish rawat
चुनाव के दौरान उनके फॉलोवर्स की संख्या लगभग 50 हजार के आसपास थी। सार्वजनिक जीवन में बेशक रावत अब कम दिखते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार सक्रिय हैं। राज्य सरकार के फैसलों और हर मुद्दे पर वह ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
ट्विटर
वह उत्तराखंड के पहले ऐसे नेता हैं जिनके फॉलोवर ट्विटर पर एक लाख के आंकड़े को छू पाए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
राजबब्बर - फोटो : amar ujala
ट्विटर पर रावत के बाद फॉलोवर्स की संख्या में दूसरा नाम राज्यसभा सांसद राज बब्बर का है। उनके 40 हजार फालोअर्स हैं।
विज्ञापन

7 of 8
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : google
सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 22 हजार फॉलोवर्स हैं तो सांसद भगत सिंह कोश्यारी के साढ़े 12 हजार।
विज्ञापन

8 of 8
डा.रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : google
पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक के साढ़े 14 हजार तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के महज 3625, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा 2607, वित्त मंत्री प्रकाश पंत 1735, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत 494, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत 294, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य के मात्र 70 फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें