पूरे देश में अब वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने जा रहा है। जानकारों के मुताबिक इसके कई फायदे लोगों को मिलेंगे। लेकिन क्या आपको पता है इससे युवा अब मालामाल भी बन सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, यह कॉमर्स में स्नातक युवाओं के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रोजगार का माध्यम बनेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार युवाओं को जीएसटी साफ्टवेयर की विशेष ट्रेनिंग देगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को वाणिज्य कर विभाग में सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
वे अपने-अपने क्षेत्रों में रिटर्न भरने में व्यापारियों की सहायता कर सकेंगे। इसकी एवज में वो न्यूनतम शुल्क लेने के लिए अधिकृत होगा । एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू होना संभावित है।
4 of 5
व्यापारियों की सहूलियत को प्रदेश सरकार युवाओं को कॉमर्स स्नातक युवाओं को जीएसटी में ट्रेंड करेगी। प्रदेश के 13 जिलों में वाणिज्य कर विभाग सौ से अधिक कैंप लगाएगा। ट्रेनिंग लेने के बाद विभाग युवाओं को प्रमाण पत्र के साथ यूजर आईडी भी देगा।
जिसके माध्यम से वे व्यापारियों का ऑनलाइन रिटर्न भर सकेंगे। सरकार के इस प्रयास से कॉमर्स स्नातक की डिग्री लेकर खाली बैठे युवाओं को कमाई करने का मौका मिलेगा। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि जीएसटी लागू होने से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।