उत्तराखंड के राजभवन में गुरुवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के कमरे के पास एक कोबरा निकल आया। कोबरा को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
राजभवन में कोबरा निकला
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, राजभवन में आज-कल बंदर पकड़ने का अभियान चल रहा है। इसी दौरान वहां काम कर रहे वन विभाग के एक कर्मचारी हयात सिंह ने सांप को राज्यपाल के कमरे के पास देखा।
विज्ञापन
3 of 6
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वे वहां गए और देखा कि कोबरा पुश्ते पर बैठा था। इससे पहले कि वह कमरे की तरफ आता उन्होंने उस पर नजर रखी और अपनी टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने सांप को रेस्क्यू किया।
4 of 6
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि राज्यपाल उस वक्त राजभवन में नहीं थीं। सांप काफी लंबा था। घास और पेड़ होने के चलते उसे ढूंढने में काफी परेशानी हुई लेकिन उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। इसके बाद सबकी जान में जान आई।
विज्ञापन
5 of 6
सांप का रेस्क्यू करती वन विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं पटेलनगर थाना क्षेत्र निवासी परवेज मलिक के घर के आंगन में भी सांप निकल आया। बच्चे जैसे ही आंगन में गए उन्होंने देखा कि सांप वहां इधर-उधर घूम रहा था। बच्चों ने देखते ही घरवालों को बताया तो उन्होंने 108 को सूचना दी।
108 की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जाकर वहां देखा और सांप को रेस्क्यू किया। टीम लीडर रवि जोशी ने बताया कि सांप को रेस्क्यू कर टीम ने जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी सांप दिखे तो इसकी सूचना तुरंत 108 को दें।