फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली और पिथौरागढ़ में बादल फटने से कई गांवों में आई जलप्रयल, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Sun, 08 Sep 2019 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ जिले के नाचनी क्षेत्र में बीती रात को बादल फट जाने से भारी नुकसान हो गया है। वहीं टीमटीया में मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम सिंह धर्मशक्तू के रूप में हुई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इलाके का भैंसखाल पंचायत घर का आंगन भी बह गया है। कई मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे मलबे में दबने से राम सिंह (60 वर्ष) पुत्र दयान सिंह की मौत हो गई है। वहीं, धनी देवी (55 वर्ष) पत्नी राम सिंह और चंद्रा देवी (60 वर्ष) घायल हो गए है।
 
 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
थल मुनस्यारी सड़क रातिगाड़ रसियबगड़, नया बस्ती आदि कई स्थान बंद हैं।  यहां मलबे में दबी एक महिला को सकुशल निकाल लिया गया। जानकारी के मुताबिक यहां चार घर जमीदोंज हो गए हैं।

 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एसडीआएफ की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। खबर है कि बादल फटने के दौरान हल्के वाहन भी बह गए हैं। वहीं दूसरी ओर बड़बगड़ क्षेत्र में जानवरों के दबने की भी सूचना है। रामगंगा नदी  उफान पर है। क्षेत्र के सभी नदी नालो का जल स्तर बढ़ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे द्वारा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल थल मुनस्यारी सड़क को खोले जाने हेतु अतिरिक्त मशीन तथा मैन पावर लगाने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजने व जिला पूर्ति अधिकारी को क्षेत्र में तत्काल खाने के पैकेट भेजने के भी निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चमोली जिले के गोविंद घाट में भी बादल फटने की सूचना है। यहां हाईवे 30 मीटर बह गया है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने से पार्किंग में 40 वाहन दब गए हैं। पुलिस ने हेमकुंड जाने वाले श्रदालुओं को सुरक्षित स्थान में भेज दिया है।

 

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
थराली क्षेत्र के गुड़म में अभी आज तड़के बादल फटने की घटना हुई। जिसमें दो गोशालाओं के टूटने और कई मवेशियों के दबे होने सूचना  है। भारी बारिश से कोटद्वार में काश्तकारों की धान भी फसल बह गई है। कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया गोविंदघाट को रवाना हुईं। क्षति का जायजा लेंगी।

 

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पिंडरघाटी के थराली और देवाल क्षेत्र में शुक्रवार रात को भारी बारिश से लोगों के घरों में मलबा घुस गया। पहाड़ी से अचानक आए मलबे के कारण लोग सहम गये और घरों से भागकर जान बचाई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तलवाड़ी में तीन मकान और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
थराली के बैनोली गांव में मलबा आने से ग्रामीणों में दहशत। कई एकड़ कृषि भूमि तबाह हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्ग मलबा आने के कारण बंद हो गए हैं। पूरी पिंडरघाटी में बारिश से अफरा-तफरी मची है। रात को लोगों ने अपने घरों से बाहर रहकर रात बिताई। इस साल पिंडरघाटी में अतिवृष्टि की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले फल्दियागांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रातिगाड़ में कोट्यूडा गांव की गोमती देवी को नाला पार करते एसडीआर के जवान व महिला बाल-बाल बचेl विधायक हरीश धामी और अन्य लोग प्रभावित इलाके में मदद में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें