इसका मलबा गोविंदघाट गुरुद्वारे के पीछे से होते हुए अलकनंदा में जा पहुुंचा, जिससे यहां पार्किंग में खड़े लगभग 40 वाहन मलबे में दब गए। जिला पंचायत की चार दुकानें और गोविंद पंवार का रेस्टोरेंट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कुबेर पार्किंग, हेमकुंड पार्किंग, न्यू कुबेर पार्किंग और बबलू पार्किंग भी मलबे में दब गई। सुविधा गेस्ट हाउस के आठ कमरे, बबलू रेस्टोरेंट और एक जनरेटर भी अलकनंदा में बह गया है। गुड्डू सनवाल के होटल का एक कमरे में मलबे घुसने के साथ ही घोड़ा पड़ाव भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान और एसडीएम अनिल चन्याल मौके पर पहुंचे।