फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे

Fri, 03 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग-तिलवाड़ा
विज्ञापन
1 of 5
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala
रुद्रप्रयाग में जखोली ब्लाक के रौठिया गांव में बादल फटने (अतिवृष्टि) से 40 से अधिक खेत बह गए। इस दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं ने भागकर किसी प्रकार जान बचाई। गांव का पैदल मार्ग भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। बृहस्पतिवार देर शाम रौंठिया गांव में अतिवृष्टि ने कहर बरपाया है। मलबा और पानी कई खेतों को बहाकर ले गया।
विज्ञापन

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे

2 of 5
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala
स्थानीय निवासी मनमोहन सिंघवाल, रवि सिंघवाल ने बताया कि दोपहर बाद से मौसम खराब होने लगा था। तीन बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कई महिलाएं खेतों में काम कर रही थी। लगभग साढ़े पांच बजे खेतों से करीब एक किमी ऊपर जंगल क्षेत्र में अतिवृष्टि से उफान आ गया। इस दौरान खेतों में काम कर रही महिलाओं को ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए वापस बुलाया, जिससे उनकी जान बच पाई। जंगल की तरफ से भारी मलबा आने से एक के बाद एक खेत बहते गए।
विज्ञापन

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे

3 of 5
cloudburst in rudraprayag
गांव का पैदल रास्ता भी कई स्थानों पर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवाजाही बाधित हो गई है। अतिवृष्टि से रौंठिया-घेंघड़ मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बंद हो गया है। इधर तिलवाड़ा के निकट मवाण गांव में मूसलाधार बारिश से गांव का पैदल रास्ता, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के बीच से बह रहे गदेरे के उफान से कई खेत बह गए हैं, जबकि कई खेत मलबे में दब गए हैं।

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे

4 of 5
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala
उधर, पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक की कंडारस्यूं पट्टी के अंतर्गत सौलीखंड, मल्ली सौली, भैंसवाड़ा, बमोथ और चाकीसैंण के टीला गांव और स्यूली मल्ली आदि जगहों में देर शाम अतिवृष्टि से गदेरों में उफान आ गया। इससे गांवों में दर्जनों खेत बह गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सदस्य भोपाल सिंह ने बताया कि मल्ली सौली में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंडः रुद्रप्रयाग में फटा बादल, 40 से ज्यादा खेत बहे

5 of 5
cloudburst in rudraprayag - फोटो : amar ujala
कई स्थानों पर बिजली बाधित हो गई है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि चाकीसैंण के तहसीलदार आशीष घिल्डियाल मौके पर पहुंच गए हैं। उनके मुताबिक वहां कुछ खेत बह गए हैं। जिलाधिकारी ने असुरक्षित स्थानों पर रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उधर थलीसैंण के एसडीएम मायादत्त जोशी ने बताया कि क्षेत्र के कुछ गांवों में अतिवृष्टि से खेतों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें