शुक्रवार रात और शनिवार तड़के हुई भारी बारिश से थराली सहित तलवाड़ी, ग्वालदम, बैनोली, जटेरा, सेरा, विजयपुर, जौला, बुड़जौला, त्रिकोट, चिड़ंगा सहित कई क्षेत्रों में भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की कई नाली कृषि भूमि बह गई है। सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। थराली देवाल मोटर मार्ग खाड़ीबगड़, चेपड़ों गदेरे और कोठी के पास क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह बंद है। वहीं पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के गांवों के संपर्क मार्गों में भी भारी मात्रा में मलबा आने व दीवारें गिरने से नन्दकेशरी-जौला, जूनीधार गोठिण्डा चिडंगा ग्वालदम, समेत 12 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।