फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः गोविंदघाट में बादल फटने से भारी तबाही, बदरीनाथ हाईवे 30 मी. बहा, 40 वाहन मलबे में दफन

Sun, 08 Sep 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

- बदरीनाथ हाईवे 30 मीटर बहा, पार्किंग में खड़े 40 वाहन मलबे में दफन
- डेक्कन कंपनी का हेलीकॉप्टर व हेलीपेड बाल-बाल बचा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में शनिवार सुबह पांच बजे बरसाती नाले में बादल फटने से भारी तबाही मची। यहां लगभग 30 मीटर तक बदरीनाथ हाईवे बह गया है, जबकि 40 वाहन मलबे में दफन हो गए हैं। साथ ही दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान डेक्कन कंपनी का हेलीपेड और हेलीकॉप्टर बरसाती नाले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व जिले के अन्य आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। शुक्रवार मध्य रात्रि से ही गोविंदघाट क्षेत्र में भारी बारिश शुरू हो गई थी और शनिवार सुबह पांच बजे बदरीनाथ हाईवे के बीचों बीच बह रहे बरसाती गदेरे में बादल फट गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसका मलबा गोविंदघाट गुरुद्वारे के पीछे से होते हुए अलकनंदा में जा पहुुंचा, जिससे यहां पार्किंग में खड़े लगभग 40 वाहन मलबे में दब गए। जिला पंचायत की चार दुकानें और गोविंद पंवार का रेस्टोरेंट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कुबेर पार्किंग, हेमकुंड पार्किंग, न्यू कुबेर पार्किंग और बबलू पार्किंग भी मलबे में दब गई। सुविधा गेस्ट हाउस के आठ कमरे, बबलू रेस्टोरेंट और एक जनरेटर भी अलकनंदा में बह गया है। गुड्डू सनवाल के होटल का एक कमरे में मलबे घुसने के साथ ही घोड़ा पड़ाव भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान और एसडीएम अनिल चन्याल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने आपदा, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को राहत, बचाव कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए। सीमा सड़क संगठन के अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे करीब 30 मीटर तक बह गया है। यहां अस्थाई ब्रिज स्थापित कर वाहनों की आवाजाही करवाई जाएगी। बादल फटने के बाद हुई तबाही से गोविंदघाट में संचार, पेयजल और विद्युत सप्लाई ठप पड़ गई है। संचार सेवा ठप पड़ जाने के कारण बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों को अपने सगे-संबंधियों से संपर्क करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गुरुद्वारे को कोई नुकसान नहीं हुआ है। तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारे में ठहराया गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित पुलना गांव में भी भारी बारिश से दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलना गांव के गिरीश चौहान और गोविंद सिंह चौहान के आवासीय मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। साथ ही गोविंदघाट-पुलना मोटर मार्ग पर कई जगहों पर पुश्ते क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले के गोविंदघाट में शनिवार को बादल फटने से बदरीनाथ हाईवे का 30 मी. हिस्सा बह गया।  क्षतिग्रस्त हाईवे को दुरुस्त होने में अभी करीब दो दिन का समय लग सकता है, जिसे देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी है। इसके चलते 1200 तीर्थयात्रियों को अलग-अलग जगह पर रोका गया है। गोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे क्षतिग्रस्त होने से करीब 400 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में ही रोका गया है। जबकि करीब 700 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोका गया है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हेमकुंड यात्रा के लिए जा रहे अलीगढ़ के 100 तीर्थयात्रियों के जत्थे को श्रीनगर में ही रोक लिया गया।  गुरुद्वारा केेे प्रबंधक हरविंदर लक्की ने बताया कि श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में ही रोक दिया गया है। जब तक गोविंदघाट में स्थिति सामान्य होने की सूचना नहीं मिलती, तब तक उनको आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि गोविंदघाट में हाईवे को सुचारू होने में अभी दो दिन तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों की मदद से पैदल उनके गंतव्य को भेजा जा रहा है। गोविंदघाट पार्किंग में जिन तीर्थयात्रियों के वाहन मलबे में दबे हैं, उन्हें जोशीमठ तक वाहन की व्यवस्था की जा रही है। जब तक बदरीनाथ हाईवे सुचारू नहीं हो जाता, तब तक बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि गोविंदघाट में हेलीकॉप्टर सेवा सुचारू है। जो तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा करना चाहते हैं, वे हेलीकॉप्टर से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें