फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने के बाद मरघट में बदला गांव, भावुक कर देंगी तबाही की तस्वीरें

Mon, 22 Aug 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow - फोटो : amar ujala
शनिवार की शाम उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरखुला गांव में बादल फटने से जमींदोज सात लोगों की मौत हो गई। अगले दिन शवों का अंतिम संस्कार किया गया। अब वहां मरघट सी उदासी छाई है।
विज्ञापन

2 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
जनपद के पाबौ ब्लाक के मरखुला गांव में शनिवार शाम बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया। रविवार को पाबौ स्थित नयार नदी के किनारे कोटेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
परिवार के सातों चिता एक साथ जलने से माहौल गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने घाट पहुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

4 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
पीड़ित चंदन सिंह, उसकी बेटी, बेटे को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सीएम ने प्रति मृतक चार लाख् रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सात लोगों की जान गई है, परिवार को 28 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
मकान निर्माण के लिए अलग से चार लाख रुपये देने की भी सीएम ने घोषणा की। मकान बनने तक पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था के निर्देश दिए। घटना के बाद गांव में पसरा है मातम।
विज्ञापन

6 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
मुख्यमंत्री ने परिवार के एकमात्र बालिग सदस्य चंदन सिंह को संविदा के आधार पर यूपीसीएल में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश फोन से प्रबंधक निदेशक यूपीसीएल को दिए। उन्होंने अन्त्येष्टि स्थल पर पहुंचने से पूर्व घटनाग्रस्त क्षेत्र मरखुला का हवाई निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन

7 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
इस वक्त चंदन सिंह विद्युत विभाग में ठेकेदार के साथ मजदूरी करता है। ​परिजनों की मौत पर गमजदा रिश्तेदार एवं ग्रामीण।

8 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
इसकी जानकारी होने पर सीएम ने चंदन सिंह को एक माह का वेतन बिना काम किए देने के भी निर्देश दिए। ताकि वह अपने बचे हुए परिवार की समुचित देखभाल कर सके। ​परिजनों की मौत पर गमजदा रिश्तेदार एवं ग्रामीण।
विज्ञापन

9 of 9
cloudburst markhula village is in sorrow
रविवार को किया गया मलबे से बरामद शवों का अंतिम संस्कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें