घटना के बाद मृतका के पिता ने बेटी की हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर, चिकित्सकों के पैनल ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस सूत्रों की मानें तो मासूम के साथ बड़ी ही बेरहमी से दुष्कर्म किया गया था। हालांकि पुलिस अफसर अभी सीधे-सीधे इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि रविवार होने के चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस तक पहुंची नहीं है।
लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने इस बात को स्वीकारा है। इधर, जघन्य हत्याकांड की जांच कर रहे कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की अगुवाई में आरोपी सोनू को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।