फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के लिए उनके पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे

Wed, 20 Sep 2017 06:18 PM IST
amarujala.com: presented by- Alka tyagi
विज्ञापन
1 of 7
yogi father
यूपी के सीएम योगी आद‌ित्यनाथ के प‌िता अपने बेटे के छह माह के कार्यकाल से बेहद खुश हैं। लेक‌िन उनके मन में एक कसम भी है। इसी पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने द‌िल छू देने वाली बात कह दी। पढ़‌िए क्या कहा उन्होंने...
विज्ञापन

2 of 7
yogi father
बातचीत में उन्होंने कहा कि हालांकि योगी आदित्यनाथ काफी पहले ही संन्यास ले चुके हैं, इस कारण परिवार से उनका मेलमिलाप पहले ही कम हो गया था, और अब तो उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके पास परिवार के लिए समय और भी कम हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
योगी आदित्यनाथ - फोटो : SELF
बातचीत के दौरान आनंद सिंह बिष्‍ट ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ से बात करना चाहते हैं, मिलना भी चाहते हैं, लेकिन बेटे के पास अभी उनके लिए समय कम है। लेकिन जल्द ही वे उनसे मुलाकात करने जाएंगे। आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि दशहरे के मौके पर वे परिवार समेत योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएंगे। 

4 of 7
yogi adiyanath parents
उन्होंने कहा योगी सरकार के छह महीने का कार्यकाल मेरी नजर बेहद सफल रहा। वे इस वक्त देश की सेवा कर रहे हैं। कहते हैं कि मैं खुश हैं, योगी अपने काम को बेहद अच्छे ढंग से निभा रहा है। योगी के पिता आनंद सिंह से जब पूछा गया कि वे अपने बेटे को बतौर मुख्यमंत्री कितने अंक देना चाहेंगे तो जवाब में वे कहते हैं कि योगी पूरे नंबर के हकदार हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुछ तथाकथित लोग टीवी चैनल के जरिए उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता और काबलियत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। अपने बेटे के बारे में बात करते हुए उनके चेहरे पर ज‌ितनी चमक थी उतनी ही उनकी आंखों में नमी भी थी।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : self
उन्होंने आगे कहा कि उनकी बेटे से आखिरी मुलाकात जून 2017 में हुई थी। उस वक्त वे उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने फोन पर उनकी ताजपोशी के वक्त बधाई दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
एक सवाल यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ का उत्तराखंड अपने आवास (यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल) आने का कब विचार है? जवाब में पिता आनंद सिंह ने बताया कि अभी वे जो काम कर रहे हैं, उसमें व्यस्त हैं। हम लोग ही उनसे मुलाकात करने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें