फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2021: देवभूमि में घाटों पर उमड़ी भीड़, व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना, तस्वीरें...

Wed, 10 Nov 2021 06:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कांचहि बांस के बहंगियां, बहंगी लचकत जाए। दीहीं ना ससुर जी पियरिया, बहंगी घाटे पहुंचाय। 36 घंटे निर्जला व्रत रख कुछ इसी तरह के धार्मिक गीतों के साथ व्रति महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार की सुबह व्रती उगते सूरज को अर्घ्य देकर ही जल और अन्न ग्रहण करेंगे। 

छठ पूजा 2021: आज गंगाघाटों पर अस्तांचल गामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देहरादून में सेलाकुई, रायपुर, मालदेवता, नत्थनपुर, छह नंबर पुलिया, हरबंशवाला सहित 15 घाटों पर छठ पर्व मनाने की व्यवस्था है। वहीं हरिद्वार में गंगा के दक्ष प्रजापति घाट, चौधरी चरण सिंह घाट, मुनि घाट, रविदास घाट, शहीद भगत सिंह घाट, श्रीहंस पावन घाट, अग्रसैन घाट प्रेमनगर, गोविंद घाट, सतनाम साक्षी घाट, श्रीकृष्ण घाट, विश्वकर्मा घाट, श्रीरामघाट, महर्षि कश्यप घाट, स्वामी विवेकानंद घाट, लवकुश घाट, अमरापुर घाट पर शाम को अस्तांचलगामी को सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रतियों की भीड़ उमड़ी। इसके लिए गंगाघाटों पर छठ पर्व समितियों के द्वारा रोशनी का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन

2 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सूर्य उपासना के पर्व पर हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का ऐसा हुजूम उमड़ा कि नजारा देखने लायक था। महिलाओं ने पानी में खड़े रहकर पूजा अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य देकर अपने घर परिवार की मंगल कामना की। इसके बाद व्रत वाले घरों में रातभर जागरण कर मंगल गीत गाए गए।
विज्ञापन

3 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर बिहार और पूर्वांचल के लोगों में दो दिन पहले से उत्साह बना था। पर्व के तीसरे दिन महिला श्रद्धालुओं ने सुबह के समय पूजा अर्चना की। इसके बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार के लोगों के साथ शाम के समय गंगा घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए।

4 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम के समय महिलाएं परिवार के लोगों के साथ गाजे बाजे के साथ घाटों की सीढ़ियों पर बनाई गईं वेदियों पर प्रसाद का दउरा और पूजा की सामग्री से भरे सूप रखकर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर का आह्वान किया। 
विज्ञापन

5 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर लोक कल्याण की कामना की। शाम को कुशी की पूजा की गई। इसके बाद घाटों से घरों के लिए रवाना हुईं। ये व्रती महिलाएं रातभर निराहार रहती हुई फिर तड़के नहा धोकर घाटों पर पहुंचेंगी और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन

6 of 8
छठ पूजा के लिए घाटों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उनका व्रत पूर्ण हो जाएगा। इस दौरान लोकगीत कलाकारों ने आकर्षक गीत संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। गंगा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाम को सभी घाट रोशनी से जगमगा उठे। 
विज्ञापन

7 of 8
छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सूर्योपासना का यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं। उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता एवं स्वच्छता का भी संदेश देता है।
विज्ञापन

8 of 8
छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
चमोली के जोशीमठ में कड़ाके की ठंड के बीच महिलाओं ने ठंडे पानी से स्नान कर सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना संपन्न की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें