फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: 47 साल बाद फिर शुरू हुई यह परंपरा, टिहरी के महाराज ने किया रावल का पट्टाभिषेक, जानें खास बातें

Mon, 06 May 2024 05:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

Chardham Yatra 2024: इससे पहले वर्ष 1977 में रावल टी केशवन नंबूदरी का पट्टाभिषेक हुआ था। जिसक बाद यह परंपरा रुक गई थी। 
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम के रावल का पट्टाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
नरेंद्रनगर राज महल में बदरीनाथ धाम के मुख्य रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी का टिहरी राज परिवार ने पट्टा अभिषेक कर 47 साल पुरानी परंपरा को पुर्न जीवित किया। इससे पूर्व धाम के रावल टी केशवन नंबूदरी का पट्टा अभिषेक हुआ था।

इस वर्ष 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों को खुल जाएंगे। बदरी-केदर मंदिर समिति की पहल पर सोमवार को नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजदरबार में राज पुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बदरीनाथ के मुख्य रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी को महाराजा मनुजेंद्र शाह, महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह और राजकुमारी श्रीजा ने पट्टाभिषेक करवाया।

जय केदारनाथ:  गर्भ गृह से बाहर लाई गई बाबा केदार की डोली, जयकारों के साथ धाम के लिए किया प्रस्थान, तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम के रावल का पट्टाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
राज परिवार ने रावल को सोने का कड़ा धारण करवाया और अंग वस्त्र भी भेंट किए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ़ हरीश गौड़ ने बताया कि रावल की नियुक्ति मंदिर समिति के एक्ट 1939 से पूर्व महाराजा टिहरी द्वारा की जाती थी।
विज्ञापन

3 of 5
बदरीनाथ धाम के रावल का पट्टाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
पट्टा अभिषेक और सोने का कड़ा रावल को धारण करवाना उसी परंपरा का प्रतीक है। इससे पूर्व वर्ष 1977 में धाम के रावल टी केशवन नंबूरदरी का पट्टाभिषेक हुआ था, जिसके बाद यह परंपरा रुक गई थी। करीब 47 वर्ष बाद यह परंपरा फिर से शुरू हुई है।

4 of 5
बदरीनाथ धाम के रावल का पट्टाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
राज दरबार के राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल के अनुसार रावल के पट्टाभिषेक की परंपरा पुरानी है, लेकिन पूर्व में राजमाता और महाराजा के निधन होने और अन्य कारणों से बीच में यह परंपरा संपन्न नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिहरी के महाराज और महारानी - फोटो : अमर उजाला
 इस मौके पर बदरी-केदार समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, राजपाल जड़धारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें