फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: चरम पर भक्तों का उत्साह...बना नया इतिहास, पहली बार दर्शनार्थियों का आंकड़ा 50 लाख पार

Mon, 16 Oct 2023 09:07 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं ने नया इतिहास बनाया है। पहली बार यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार हो गया है। यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

इस बार चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हुई थी। यात्रा के शुरुआत में तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए सरकार को उम्मीद थी कि इस बार चारधाम यात्रा नया इतिहास बनाएगी। पांच अक्तूबर को दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों ने यात्रा का पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी के बाद दिखा खूबसूरत नजारा, ठंड से कांपे श्रद्धालु, देखें वीडियो

अब संख्या 50.12 लाख से अधिक पहुंच गई है। अभी यात्रा के लिए एक माह का समय बाकी है। रोजाना चार धामों में 20 से 22 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बदरीनाथ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण
उधर, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 50 लाख से अधिक दर्शन कर चुके हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। जून-जुलाई माह में केदारनाथ धाम में धारण क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों के पहुंचने से सरकार को पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री धाम में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
2030 तक यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान
चारधाम यात्रा में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के ठहरने की सीमित व्यवस्था है। सरकार का अनुमान है कि 2030 तक चारधाम यात्रा में एक करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान में धारण क्षमता बढ़ाने पर फोकस है।

4 of 5
यमुनोत्री धाम जाते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
धाम               दर्शन करने वाले श्रद्धालु
केदारनाथ          17,08,868
बदरीनाथ           15,84,790
गंगोत्री               8,46,471
यमुनोत्री             6,94,830
हेमकुंड साहिब    1,77,463
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। चार धामों में सुविधाओं के लिए अवस्थापना विकास से तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख पार होना चारधाम यात्रा का नया इतिहास बना है।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें