बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दो दिन में बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1645 पहुंच गई है। रविवार शाम छह बजे तक धाम में 470 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए, जबकि यात्रियों के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। देवस्थानम बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम तक चारों धामों में 5191 यात्रियों ने दर्शन किए।