ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी-कौड़ियाला के बीच शनिवार तड़के चार बजे रोड कटिंग के दौरान ब्लास्टिंग से चट्टान का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिससे सड़क के नीचे की दीवार ढहने से हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा कट गया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
हाईवे पर यातायात बाधित होने पर वाहनों को अब देवप्रयाग-हिंडोलाखाल और मलेथा-चंबा-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश रूट पर डायवर्ट किया गया है। करीब सात माह बाद ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच बदरीनाथ हाईवे पर 25 अक्तूबर से यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उक्त पैच में टिहरी प्रशासन के आदेशानुसार सिर्फ हल्के वाहनों की आवाजाही (सुबह 6 से शाम 5.30 बजे तक) हो रही है। वर्तमान में तोताघाटी से सिंगटाली के बीच लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड चौड़ीकरण कार्य कर रहा है। शनिवार सुबह करीब चार बजे ब्लास्टिंग से तोताघाटी से करीब तीन किमी आगे कौड़ियाला की ओर पहाड़ी से भारी चट्टान और मलबा सड़क पर आ गिरा।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
चट्टान गिरने से सड़क की नीचे की दीवार भी ध्वस्त हो गई, जिससे करीब 15 मीटर हिस्से में सड़क दो भागों में बंट गई। इसके अलावा सड़क में मलबा फैल गया, जिससे हाईवे पर वाहनों समेत पैदल आवाजाही लायक भी जगह नहीं बची है।
लोनिवि के एई बीएन द्विवेदी ने बताया कि दीवार ढहने से यातायात बाधित हुआ है। इधर, देवप्रयाग थाने के एसआई विपिन कुमार ने बताया कि सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही वाहनों को रोक दिया गया था। वाहनों को वैकल्पिक रूट पर डायवर्ट किया गया है।