फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urs 2020: बड़ी रोशनी पर जायरीनों की उमड़ी भारी भीड़, इबादत कर मांगी अमन-चैन की दुआ, तस्वीरें...

Fri, 30 Oct 2020 10:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिरान कलियर में साबिर पाक के 752वें सालाना उर्स और ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह साबिर पाक में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चांद की 12 रबीउल अव्वल की तारीख को ईद मिलादुन्नबी और साबिर पाक के सालाना उर्स पर बड़ी रोशनी होने के चलते जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में चादर पेश कर मुरादें मांगी। शुक्रवार रात को बड़ी रोशनी मनाई गई। महफिल खाने में खत्म शरीफ हुआ, इसके पूरा होने के बाद जायरीनों ने दुआएं खैर की। इसके अलावा महफिल-ए-शमां का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसमें देश के अलग-अलग हिस्से से आए सूफी कव्वालों ने सूफियाना कलाम पढ़कर पूरी रात समां बांधे रखा। सज्जादा नशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी एवं नायब सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज साबरी ने बड़ी रोशनी की रस्म में शिरकत की और खत्म शरीफ में दुआ कराई। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ईद मिलादउन्नबी के दिन मोमिन नबियों के नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्ललाहु अलैहि वसल्लम की विलादत की खुशी मनाते हैं। उलेमाओं ने फरमाया कि ईद मिलादउन्नबी के दिन मुसलमानों को अपने प्यारे नबी की सुन्नतों का एहतमाम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
12 रबीउल अव्वल के दिन आसपास क्षेत्रों में महफिलें मिलाद का आयोजन किया गया। इसमें उलेमाओं ने पैगंबर-ए इस्लाम की सुन्नतों पर तकरीर की। वहीं घरों में कुरआन ख्वानी की महफिल आयोजित की। कलियर सहित आसपास की मस्जिदों में, मदरसों में महफिलें मिलाद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें