फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गए SBI के ये नियम, नहीं पता तो जान लीजिए वरना रुक जाएंगे काम

Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
sbi
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक अप्रैल से अपने कुछ नियम बदल दिए हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
sbi
1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने कुछ नियमों में बदलाव किया है। पहले अकाउंट बैलेंस मेंटेन ना करने पर भारी पेनल्टी देने पड़ती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अलग-अलग वर्ग को अलग-अलग तरीके की राहत मिली है।
विज्ञापन

3 of 6
sbi
मेट्रो और शहरी इलाकों में मौजूदा पेनल्टी 50 रुपए और नई पेनल्टी होगी 15 रुपये। छोटे शहरों में मौजूदा पेनल्टी 40 रुपए है जिसे घटाकर 12 रुपए कर दिया है। और ग्रामीण इलाकों में मौजूदा पेनल्टी है 40 रुपए जिसे बदल कर 10 रुपए किया गया है।

4 of 6
sbi
अगर आपका बैंक खाता महानगर में है तो आपको 3000 रुपए का एवरेज बैलेंस मेंटेन करना होगा। शहरी इलाके में भी 3000 रुपए का एवरेज बैलेंस रखना अनिवार्य है तो वहीं ग्रामीण इलाके के खातों के लिए 1000 रुपयों का और कस्बाई इलाकों के खातों के लिए 2000 रुपयों का एवरेज बैलेंस जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
SBI
एसबीआई ने जानकारी दी थी कि एसबीआई के वो एसोसिएट बैंक जो एसबीआई में मर्ज हो चुके हैं और महिला बैंक की चेक बुक 31 मार्च के बाद बेकार हो जाएगी। ऐसे में इन सभी बैंकों के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले नए चेकबुक के लिए अप्लाई करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
अगर अपने मौजूदा होम लोन को आप एसबीआई में ट्रांसफर करते हैं तो आपको प्रोसेसिंग फीस में 100 प्रतिशत की छूट मिल जाएगी। अगर आप 31 मार्च से पहले ऑनलाइन होम लोन अप्लाई करते हैं तो भी आपकी प्रोसेसिंग फीस 100 प्रतिशत माफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें