फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा ने दिया ऐसा गिफ्ट कि देखते ही झूम उठे Tiger Shroff

Fri, 27 Apr 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 7
tiger
मम्मी-पापा ने टाइगर श्रॉफ को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखने के बाद वह खुशी से झूम उठे।
 
विज्ञापन

2 of 7
tiger shroff
देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव में दूसरे दिन भी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है बॉलीवुड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' की शूटिंग हुई। इस दौरान लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाजें गूंजती रही। मंगलवार को भट्टा गांव में सरोज सिंह के घर में सुबह 11 बजे से लेकर 1 बजे तक इंडोर शूटिंग की गई। निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने आंगन में तैयार किए गए सैट में फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग की।  

 
विज्ञापन

3 of 7
tiger shroff
शूट गए दृश्यों में अभिनेता टाइगर श्रॉफ  को एक कॉलेज का स्टूडेंट दिखाया गया, जिसमें उसे कॉलेज की ही एक लड़की से प्यार हो जाता हैं। फिल्म के पहले सीन में टाइगर इंडोर में जिम करता हुआ दिखाई देता हैं। उसके बाद वह कॉलेज जाने को तैयार होता है। कॉलेज जाते समय उसके आंटी-अंकल उसे सरप्राइज देते हुए कॉलेज जाने के लिए साइकिल गिफ्ट देते हैं, जिसे पाकर वह खुशी से झूम उठता है। इसके बाद दोनों का आशीर्वाद लेकर कॉलेज के लिए निकल पड़ता हैं। 

 

4 of 7
tiger shroff - फोटो : Instagram
वहीं दूसरे सीन में टाइगर प्रेमिका के परिजनों से प्यार का इजहार करता है। जिस पर प्रेमिका की भाभी कहती है कि ये कल का मुंडा हमें आशिकी सिखाएगा! इस पर लड़की कहती हैं कि ये कल का मुंडा नहीं आज का मुंडा है भाभी! टाइगर प्रेमिका की आंटी से कहता है देखिये, आंटी जी! मैं आपकी लड़की से प्यार करता हूं! मैं किसी ढोंगी ज्योतिषी से हलवा पूरी नहीं मांग रहा हूं! मैं लड़की से प्यार ही तो करता हूं! वहीं लड़की को देखने आए लड़के से टाइगर कहता है कि लड़की का हाथ मांग रहे हो या उसे हार्टअटैक दे रहा है! तू ये सब छोड़, सुधा के घर के बीस चक्कर रोज काटा कर! इस सीन के पूरा होते ही डायरेक्टर ने कट बोला और शूट पूरा हुआ। 

 
विज्ञापन

5 of 7
tiger shroff - फोटो : amar ujala
फिल्म का अगला दृश्य गांव और खेत में शूट किया गया। जिसमें टाइगर अपनी प्रेमिका (हीरोइन) तारा सुतारिया को कंधे पर उठाकर खेत-खलिहानों की सैर कराता है। इस सीन में स्थानीय निवासी दीपा रावत, बंती रावत, उषा थापली, चेतन रावत, संदीप रावत को भी दिखाया गया है, जिसमें वे खेत में काम करते हुए दिखाए गए हैं। शाम सात बजे निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के पैकअप कहने के बाद शूटिंग बंद की गई। फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
वहीं फिल्म की खास बात ये है कि इसमें चंकी पांडे और भावना पांडे की बड़ी बेटी अनन्या पांडे बतौर अभिनेत्री अपने कॅरियर की शुरुआत करेंगी। सूत्रों की मानें तो करण जौहर ने फिल्म में कुछ एक्शन और डांसिंग सीन जोड़े हैं, जो टाइगर की पर्सनेलिटी को सूट करते हैं। फिल्म में तारा सुतारिया टाइगर के अपोजिट होंगी। जबकि अनन्या पांडे भी टाइगर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tiger shroff
वहीं स्थानीय निवासी छात्र संघ अध्यक्ष आशीष रावत, गौरव रावत, प्रताप सिंह व बलदेव सिंह ने कहा कि दो दिन और भट्टा गांव में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। उसके बाद मसूरी में अलग-अलग लोकेशन में फिल्म के दृश्य शूट किए जाएंगे। मसूरी में शूटिंग होने के बाद फिर भट्टा गांव में दोबारा फिल्म की शूटिंग होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग होने से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही यहां के व्यवसाय में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं अनन्या पांडे अभी तक मसूरी नहीं पहुंची हैं। जबकि दो दिन बाद जैकी श्रॉफ और करण जौहर के भी मसूरी आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें