पासपोर्स्ट अप्वाइंटमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है जो पासपोर्स्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
indian passport
अब पासपोर्स्ट के लिए अप्लाई करने के बाद अप्वाइंटमेंट के लिए ज्यादा इतंजार नहीं करना होगा। पासपोर्ट बनाना है तो आज आवेदन करिये, कल का अप्वाइंटमेंट मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
INTERVIEW
उत्तराखंड क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एक दिन में 490 आवेदकों को बायोमीट्रिक टेस्ट के लिए अप्वाइंटमेंट दे रहा है। इससे अप्वाइंटमेंट मिलने की आवेदकों की राह आसान हो गई है। करीब दस साल पहले जब देहरादून में पासपोर्ट कार्यालय खुला तो उस वक्त प्रतिदिन औसतन 250 अप्वाइंटमेंट देता था।
4 of 7
पासपोर्ट
बरेली (उत्तर प्रदेश) से अलग होकर 17 जून 2008 को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए देहरादून में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की शुरूआत हुई थी। देहरादून पासपोर्ट कार्यालय में बायोमीट्रिक जांच के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा अलग से पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खोले जाने और आनलाइन प्रक्रिया होने की वजह से पासपोर्ट बनाने के काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
5 of 7
bribe
नवनियुक्त क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि आज अगर पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन करते हैं, तो दूसरे कार्य दिवस का अप्वाइंटमेंट मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पासपोर्ट जल्द बनाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति या दलाल के झांसे में न आएं। बल्कि सीधे पासपोर्ट कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
6 of 7
website
पासपोर्ट इंडिया की अधिकृत वेबसाइट पर लाग इन करें। आप्शन के मुताबिक जरूरी सूचनाएं भरें और आनलाइन फीस जमा करें। अप्वाइंटमेंट के दिन व समय का विकल्प चुनकर फीस और आवेदन की रसीद अपने पास रख लीजिए। इसके साथ शैक्षिक, जन्म और अन्य जरूरी प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित दिन और समय पर बायोमीट्रिक जांच के लिए हाथीबड़कलां स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंचे।
एमकेपी रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के दूरभाष नंबर 0135-2652160 या राष्ट्रीय काल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18002581800 पर संपर्क करें। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय 12 न्यू रोड, नजदीक एमकेपी कालेज में किसी भी कार्य दिवस और कार्यालय अवधि में अधिकारियों को समस्या बता सकते हैं। सार्वजनिक पूछताछ के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन नियत है।