फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valley of Flowers: पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, इस साल रिकॉर्ड 20 हजार से ज्यादा ने किए दीदार

Mon, 31 Oct 2022 04:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
1 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर फूलों की घाटी सोमवार को शीतकाल के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। कोरोना काल के बाद विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचे हैं। अब तक 20,827 देशी विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं।

इस वर्ष घाटी में सबसे अधिक पर्यटकों के आने का रिकॉर्ड है, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक है। वन विभाग को अब तक 31 लाख की आय हो चुकी है।  पिछला रिकॉर्ड 2019 में 17424 पर्यटकों का था। आय 27,60,825 रुपये की थी। फूलों की घाटी आज सोमवार को शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई।
 
इस साल घाटी में 20,827 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह अब तक घाटी में पहुंचने वाले पर्यटकों का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व विख्यात है।
विज्ञापन

2 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
यहां के स्लोप पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। घाटी पर्यटकों के लिए एक जून को खोली गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला
घाटी में जुलाई से अक्तूबर तक 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्रिम्यूला, एनीमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। 

4 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का भंडार है। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार रहता है।

ये भी पढ़ें...देहरादून:  शासन में धूल फांक रही डीसीबी भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट, पढ़िए मामले में मंत्री धन सिंह का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फूलों की घाटी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें