फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्रि 2019: खास योग में दो दिन होगी अमावस्या, पढ़ें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Thu, 04 Apr 2019 04:30 PM IST
अलका त्यागी कौशल शिखौला, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
इस साल छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में सुबह 6:09 बजे से लेकर 10:19 बजे के बीच घट स्थापना करना बेहद शुभ होगा। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करने से मां दुर्गा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। 
विज्ञापन

2 of 6
इसके साथ ही वर्तमान वर्ष अब विदा लेने वाला है। चैत्र की अमावस्या इस बार दो दिन रहेगी। देवी के नवरात्रों में कोई घटत बढ़त इस बार नहीं है। नौ देवियों की पूजा पूरे नौ दिन चलेगी। भगवती दुर्गा की पूर्ण तिथि नवमी और श्रीराम जन्मोत्सव की राम नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
चैत्र पक्ष की अमावस्या पितरों के लिए जानी जाती है। इस चैत्र की अमावस्या दो दिनों में विभाजित हो गई है। गुरुवार 04 अप्रैल को पितृकारियों के लिए अमावस्या होगी। यह अमावस्या छत्र योग में पड़ रही है। इस दिन चंद्रमा में मीन राशि प्रवेश होगा, जो शुक्रवार को भी बना रहेगा। 

4 of 6
यद्यपि शुक्रवार 05 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में देव कार्य अमावस्या पड़ेगी। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को देव और पितृ दोनों का तर्पण किया जा सकता है। दो दिन पड़ रही अमावस्या के साथ ही वसंत ऋतु का चैत्र मास संपन्न हो जाएगा। छह जुलाई से नया संवत प्रारंभ होगा और उसी दिन नवरात्र प्रारंभ हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रथम शैलपुत्री से लेकर नवम सिद्धिदात्री तक प्रत्येक मां के एक स्वरूप की पूजा होगी। वैशाखी का पर्व यद्यपि अष्टमी के दिन 13 अप्रैल को मनाया जाएगा, लेकिन सूर्य के मेष राशि में जाने का पुण्यकाल 14 अप्रैल को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 संक्रांति, नवमी एवं रामनवमी पड़ने से 14 अप्रैल को देश के तीर्थों पर भारी भीड़ जुटेगी। वैशाखी और संक्रांति का स्नान करने के लिए धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें