फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जन्मभूमि में कांग्रेस पर खूब बरसे योगी आदित्यनाथ, पढ़िए उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें

Thu, 04 Apr 2019 03:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
1 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड पहुंचे। काशीपुर में जनसभा के दौरान वह कांग्रेस पर खूब बरसे। पढ़िए उनके संबोधन की 10 बड़ी बातें...
 
विज्ञापन

2 of 11
1- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को संकट में डाल रही है। पार्टी का घोषणापत्र इसका उदाहरण है। बता दें कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी जिले के  पंचुर गांव में हुआ था। इनके माता-पिता और परिवार उत्तराखंड में ही रहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 11
2- सालों बाद देश आजाद हुआ और देश का विभाजन हो गया। इसके लिए मुस्लिम लीग व कांग्रेस का गठजोड़ जिम्मेदार था।

 

4 of 11
3- आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है।

 
विज्ञापन

5 of 11
4-  कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में सेना को कमजोर करने की बात है।

 
विज्ञापन

6 of 11
5- देश में आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याओं के बावजूद कांग्रेस को बस वोट बैंक की चिंता है।

 
विज्ञापन

7 of 11
6- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। 

 

8 of 11
7- देश में एक ही नारा है 'मोदी-मोदी'। इस देश को प्रधानमंत्री मोदी चाहिए। आज भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। 

 

9 of 11
8- उत्तराखंड का जवान देश की रक्षा के लिए बलिदान देने से नहीं कतराता। ऐसे में कांग्रेस देशद्रोह और आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) को हटाने की बात कर रही है। 

 

10 of 11
9 - कांग्रेस के कार्यकाल में सौ से ज्यादा आतंकी घटनाएं देश में हुईं। इनमें नौ से ज्यादा लोगों की जान गई।

 
विज्ञापन

11 of 11
- मोदी प्रधानमंत्री बने तो उरी और पुलवामा में हुई आतंकी घटनाओं के बाद सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई कार्रवाई से जनता और सेना का मनोबल बढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें