शौकीन मिजाज लोगों के लिए मुसीबत बढ़ने वाली है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क में बढ़ोतरी के साथ ही कई शौक और आदत की चीजें एक अप्रैल से महंगी हो जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
MOBILE
मोबाइल से लेकर सिगरेट, वाहनों के बीमा प्रीमियम से लेकर एलईडी बल्ब तक सब महंगा हो जाएगा। बजट में की गई सरकारी घोषणाएं एक अप्रैल से प्रभावी होंगी।
विज्ञापन
3 of 8
cigarette
उत्पाद शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर नौ प्रतिशत हो जाएगा। इस वजह से मोबाइल फोन, पान मसाला, सिगरेट, एलईडी बल्ब, चांदी का सामान, तंबाकू, हार्डवेयर, सिल्वर फॉयल, स्टील का सामान, चांदी के गहने और स्मार्ट फोन महंगा हो जाएगा।
- अन प्रॉसेस्ड तंबाकू पर शुल्क 4.2 से बढ़ाकर सीधे 8.3 प्रतिशत हो जाएगा। तंबाकू, गुटखा वाले पान मसाले पर उत्पाद शुल्क दस से बढ़ाकर 12 प्रतिशत हो जाएगा।
4 of 8
cigarette
- फोटो : demo pic
- 65 मिमी लंबाई वाली सिगरेट पर उत्पाद शुल्क 215 प्रति हजार से बढ़कर 311 रुपये प्रति हजार हो जाएगा। इससे सिगरेट भी महंगी होगी।
- एल्यूमिनियम और इससे जुड़े तमाम प्रोडक्ट्स भी महंगे होंगे। सरकार ने इसके अयस्क और कनसंट्रेट पर 30 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है। अभी तक कोई आयात शुल्क नहीं होता था।
विज्ञापन
5 of 8
एलईडी बल्ब
- फोटो : File
- मोबाइल फोन निर्माण में काम आने वाली प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर भी दो प्रतिशत सीमा शुल्क लगा दिया गया है। अभी तक कोई शुल्क नहीं होता था।
- एलईडी बल्ब बनाने में उपयोग में आने वाले कलपुर्जों पर पांच प्रतिशत मूल सीमा शुल्क और छह प्रतिशत प्रतिपूर्ति शुल्क लगेगा। इससे एलईडी बल्ब महंगे हो जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
सोलर प्लांट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पवन चक्की, आरओ, प्वाइंट ऑफ सेल मशीन, पार्सल, लैदर का सामान, सोलर पैनल, प्राकृतिक गैस, निकिल, बायोगैस, नायलॉन, रेल टिकट खरीदना, सस्ता घर, मध्यम वर्ग को टैक्स में राहत, भू अधिग्रहण पर मुआवजा टैक्स फ्री, सौर ऊर्जा बैटरी और पैनल के निर्माण में काम आने वाले सोलर टैंपर्ड ग्लास को सीमा शुल्क से छूट दी गई है। इसलिए यह सभी सामान एक अप्रैल 2017 से सस्ते हो जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 8
बाइक्स
कार, मोटरसाइकिल और कामर्शियल वाहनों का बीमा एक अप्रैल से 50 प्रतिशत तक महंगा होने जा रहा है। आईआरडीए ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके तहत 1000 सीसी तक की कारों का बीमा प्रीमियम 3355 रुपये होगा। बड़ी कारों का बीमा प्रीमियम 9246 रुपये करने का प्रस्ताव है।
350 सीसी से बड़ी बाइक का बीमा प्रीमियम 796 रुपये से बढ़ाकर 1194 रुपये हो जाएगा। हालांकि 1000 सीसी तक की कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 2055 रुपये का ही रहेगा। इसके अलावा, छह हॉर्स पावर तक के ट्रैक्टरों का प्रीमियम 510 रुपये से बढ़कर 765 रुपये होगा। ई-रिक्शा का प्रीमियम भी बढ़ाया जाएगा।