रुड़की के ऋषभ पंत ने बृहस्पतिवार को आईपीएल मैच में दिल्ली डियर डेविल टीम की ओर से खेलते हुए नौ छक्कों और छह चौकों की मदद से शानदार 97 रन बनाए।
विज्ञापन
2 of 5
pradeep batra
यह मैच देखकर रुड़की के लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऋषभ के अशोक नगर स्थित आवास पर शुक्रवार को दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक प्रदीप बत्रा भी ऋषभ के घर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
आईपीएल मैच में दिल्ली डियर डेविल और गुजरात लायंस के बीच मैच खेला गया। इसमें दिल्ली डियर डेविल टीम की ओर से ऋषभ ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। ऋषभ ने छक्के और चौकों की ऐसी बरसात की कि हर कोई देखता रह गया।
4 of 5
रुड़की के लोगों का तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। नौ छक्के, छह चौकों की मदद से शानदार 97 रन बनाए। ऋषभ की बैटिंग को देखकर लोगों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।
शुक्रवार को ऋषभ पंत के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ऋषभ की मां सरोज पंत और बहन साक्षी बेहद खुश हैं। उनके घर बधाई देने पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऋषभ ने शानदार बैटिंग के बल पर रुड़की और उत्तराखंड का नाम रोशन कर दिया है।