फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन सीडीएस: अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, दिवंगत दंपत्ती को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Fri, 10 Dec 2021 07:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
नेताओं का लगा तांता, दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत दंपत्ती के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शामिल थे।

सीडीएस बिपिन रावत: पहले भी एक मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए थे जनरल, कर्नल कोठियाल ने बताया वाक्या
बाद में मुख्यमंत्री दिल्ली कैंट के बरार स्कायर श्मशान घाट पर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

General Bipin Rawat: केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित ने केंद्र सरकार से की सीडीएस को भारत रत्न देने की मांग
उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। देश की सेना एवं सीमाओं की रक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन

2 of 5
नेताओं का लगा तांता, दी श्रद्धांजलि - फोटो : जी पाल
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी नई दिल्ली स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पहुंच कर उन्हें और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

3 of 5
नेताओं का लगा तांता, दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
कहा कि उत्तराखंड के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हर मामले में सरकार को हमेशा उनका सहायोग मिला। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा सीडीएस रावत का निधन उनके लिए व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति है। 
 

4 of 5
नेताओं का लगा तांता, दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
वहीं देहरादून कैंब्रियन हॉल स्कूल ने शुक्रवार को अपने पूर्व छात्र जनरल बिपिन रावत और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेताओं का लगा तांता, दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
देश के पहले सीडीएस व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल स्व. बिपिन रावत ने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की थी। स्कूल के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनको याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें