भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को टिकट खरीद पर खास रियायत देगा। रेलवे के जिन काउंटर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन लगी होगी, फिलहाल वहीं पर यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
देहरादून रेलवे स्टेशन
- फोटो : AmarUjala
टिकट का किराया जमा करने के साथ ही कैंसिल करने की स्थिति में रिफंड भी आनलाइन लिया जा सकेगा और स्वैप मशीन के जरिए भुगतान से खरीदा हुआ टिकट बिना पीओएस मशीन वाले काउंटर से भी कैंसिल कराया सकेगा।
विज्ञापन
3 of 6
रेलवे की
केंद्र सरकार की डिजिटल मनी को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रेलवे और एसबीआई के बीच आपस में इसके लिए सहमति बन चुकी है। पीओएस मशीन वाले काउंटर पर 23-24 जनवरी की मध्य रात्रि से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।
4 of 6
ई-पेमेंट
अगर कोई यात्री टिकट का किराया एसबीआई की पीओएस मशीन में कार्ड स्वैपिंग के जरिए जमा करता है तो 1000 रुपये तक की धनराशि पर यात्री को पांच रुपये रिफंड होंगे। 1000 रुपये से अधिक की धनराशि पर दस रुपये रिफंड होंगे। रिफंड की राशि यात्री के एकाउंट में जाएगी। एकाउंट में यह धनराशि पहुंचने में तीन से सात दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
sbi
वर्तमान में 75 पीओएस मशीनें विभिन्न काउंटर पर चालू हैं। जबकि इसके लिए एसबीआई की 10 हजार मशीनें विभिन्न स्थानों पर लगाई जानी हैं। जिन काउंटर पर पीओएस मशीन उपलब्ध हैं, वहां इस बारे में स्पष्ट रूप से यह सूचना भी दर्शाई जाएगी।
इस संबंध में आने वाली दिक्कतों, शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग से कस्टमर केयर सेंटर कम मानीटरिंग सेल बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर ट्रैफिक कमर्शियल (जी) अमित कुमार जैन की ओर से इस बारे में रेलवे के सभी जोनल चीफ कमर्शियल मैनेजरों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश मिले हैं। मुरादाबाद रेल मंडल को भी यह सर्कुलर प्राप्त हो गया है।